मध्यप्रदेश
निकला पथ संचलनः ‘पंच परिवर्तन’ से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
मध्यप्रदेश

निकला पथ संचलनः ‘पंच परिवर्तन’ से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

Swadesh Bhopal
|
8 Nov 2025 10:48 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संत हिरदाराम नगर इकाई द्वारा महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्र स्वयंसेवकों के लिए पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन संत नगर की विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन घाट पर संपन्न हुआ।

पांच महत्वपूर्ण परिवर्तनों को अपनाने का आह्वान

संचलन के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भोपाल विभाग के सह कार्यवाह शिखर जैन ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्रीय जागरण लाने के लिए पांच महत्वपूर्ण परिवर्तनों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि संघ के आगामी शताब्दी वर्ष के अवसर पर इन ‘पंच परिवर्तनों’ को समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनाया जाना चाहिए।

ये पंच परिवर्तन हैं

कुटुंब प्रबोधन

नागरिक कर्तव्य पालन

पर्यावरण संरक्षण

स्वदेशी अपनाना

जलवायु संरक्षण

Similar Posts