< Back
मध्यप्रदेश
लोकतंत्र का बलात्कार...ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, किसान आंदोलन 2.0 का भी ऐलान

लोकतंत्र का बलात्कार...ये क्या बोल गए जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश

MP News: लोकतंत्र का बलात्कार...ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, किसान आंदोलन 2.0 का भी ऐलान

Gurjeet Kaur
|
20 Nov 2024 4:09 PM IST

मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने किसान आंदोलन 2.0 का ऐलान कर दिया है। अलग - अलग जिलों ने एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर दिखाई देंगे। इस कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा लोकतंत्र का बलात्कार करती है। वह कहते हुए जीतू पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किसान आंदोलन 2.0 का आगाज करने जा रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी नेता विनोद तावडे मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विवादित बयान देते हुए कहा, "भाजपा लोकतंत्र का बलात्कार करती है, क्योंकि इतनी भारी मात्रा में भाजपा नेता के पास पैसे मिले हैं। किसान आंदोलन 2.0 में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के किसानों के साथ ट्रैक्टर से मंडियों का घेराव करेंगे।"

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि, 'मध्यप्रदेश चुनाव आयोग की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। हमने हर प्रकार से पहले से ही शंका जाहिर की थी लेकिन चुनाव आयोग तस से मस नहीं हुआ। उस समय विजयपुर के कलेक्टर और एसपी ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।'

गुना के किसान से मिलेंगे जीतू पटवारी :

किसानों की समस्या पर बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, 'मैं गुना के किसान के घर जाऊंगा। हमारा दूसरा पखवाड़ा किसानों के हित की रक्षा के लिए होगा। धान के 3100 और गेंहूं के 2700 रुपए दाम चाहिए, मोहन यादव जी चैन से जीने नहीं देंगे। सोयाबीन की फसल के लिए 6 हजार रुपए चाहिए। हम अब किसान मंडियों का घेराव करेंगे। प्रदेश भर में खाद की कमी है। लाइनों में लोग भूखे मर रहे हैं। केंद्र से जो मांग की उसका 30 प्रतिशत ही खाद आया और जो आया भी उसकी काला बाजारी कर दी गई।

Similar Posts