< Back
मध्यप्रदेश
BJP District President

BJP District President

मध्यप्रदेश

BJP District President: शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर उठ रहे सवाल, बीजेपी ने सिंधिया के लिए अपने किस नियम को तोड़ा?

Gurjeet Kaur
|
14 Jan 2025 12:31 PM IST

Shivpuri BJP District President : मध्यप्रदेश। भाजपा द्वारा 20 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। सोमवार को जहां 18 नाम घोषित हुए वहीं रविवार को दो नाम घोषित हुए थे। लंबे समय से भाजपा के जिलाध्यक्षों के नाम को लेकर मंथन हो रहा था अब नाम सामने आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब शिवपुरी भाजपा अध्यक्ष के नाम पर बवाल हो गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि, भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अपने ही नियम को तोड़ दिया।

भाजपा ने शिवपुरी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक जसमंत जाटव को दी है। सोमवार को उनके नाम की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष के लिए उनका नाम सामने आते ही भाजपा समेत कांग्रेस के भी कई नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। आरोप तो यह भी लगाया जा रहा है कि, सिंधिया के लिए भाजपा ने अपना संविधान ही बदल दिया।

दरअसल, जसमंत जाटव ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा ज्वाइन की थी। भाजपा का संविधान कहता है कि, कोई व्यक्ति जिसने पार्टी में 6 साल काम किया है और भाजपा का प्राथमिक सदस्य रहा है वही भाजपा का जिलाध्यक्ष हो सकता है। ऐसे में जसमंत जाटव जिन्होंने 2020 में भाजपा ज्वाइन की थी कैसे भाजपा के जिलाध्यक्ष हो सकते हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, भाजपा ने अपने ही नियम ताक पर रखकर पूर्व विधायक जसमंत जाटव को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी सीट से सांसद हैं। बीजेपी ने उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए जसवंत जाटव को अध्यक्ष बनाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में जसमंत जाटव का टिकट कट गया था। अब उन्हें भाजपा ने शिवपुरी की कमान दे दी है।

वरिष्ठ नेताओं के अनुसार हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त :

भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के लिए जिलाध्यक्ष पहले ही घोषित कर दिए थे। इसके बाद 18 अन्य जिले घोषित किये हैं। छतरपुर और पन्ना में जहां वीडी शर्मा की पसंद का ख्याल रहा गया है वहीं अशोकनगर और शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों को मौका दिया गया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि, आने वाली सूची में भी भाजपा के सीनियर लीडर्स की पसंद का ख्याल रखा जाएगा।

देखिये अब तक घोषित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची :

उज्जैन - संजय अग्रवाल

विदिशा - महाराज सिंह दांगी

नीमच - वंदना खण्डेवाल

अशोक नगर - अलोक तिवारी

देवास - राय सिंह सेंधव

खंडवा - राजपाल सिंह तोमर

श्योपुर - शशांक भूषण

मैहर - कमलेश सुहाने

बुरहानपुर - मनोज माने

शिवपुरी - जसमंत जाटव

पन्ना - ब्रजेश मिश्रा

भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा

भोपाल नगर - रविंद्र यति

रतलाम - प्रदीप उपाध्याय

उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़

छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम

जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल

मऊगंज - डॉ. राजेंद्र मिश्रा

हरदा - राजेश वर्मा

गुना - धर्मेंद्र सिकरवार

Similar Posts