< Back
मध्यप्रदेश
मऊगंज  में एक फिर निशाने पर खाकी, थाना प्रभारी की कार पर हमला
मध्यप्रदेश

Mauganj: मऊगंज में एक फिर निशाने पर खाकी, थाना प्रभारी की कार पर हमला

Gurjeet Kaur
|
22 March 2025 2:22 PM IST

Mauganj : मध्यप्रदेश। मऊगंज में एक फिर पुलिस पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, थाना प्रभारी की कार पर हमला किया गया है। इस हमले की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि, हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे के वाहन पर हमला किया गया है। हमले के चलते वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हमला उस समय किया गया जब थाना प्रभारी कोरेक्स तस्करों को पकड़ने निकले थे। हमला किसके द्वारा किया गया यह अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन पुलिस पर बढ़ते हमले चिंता का विषय बन गया है।

बदमाशों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब 12 पेटी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ भरी क्रेटा कार को पकड़ा जा रहा था। कोरेक्स की यह खेप बनारस से रीवा आ रही थी। जानकारी के अनुसार हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

बीते कई दिनों से मऊगंज पुलिस वालों पर हो रहे हमलों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पहले आदिवासियों ने सनी द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। सनी को बचाने का प्रयास कर रहे पुलिस वालों पर भी हमला किया गया था। इस हमले में एक ASI की मौत हो गई थी। बाद में में कलेक्टर और एसपी का तबादला करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एएसआई को शहीद का दर्जा दिया था।

Similar Posts