< Back
मध्यप्रदेश
जबलपुर में 5.21 करोड़ रुपए की धान गायब, पांच सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR
मध्यप्रदेश

प्रशासन का बड़ा एक्शन: जबलपुर में 5.21 करोड़ रुपए की धान गायब, पांच सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR

Gurjeet Kaur
|
28 Feb 2025 1:37 PM IST

Jabalpur Paddy Scam : मध्य प्रदेश। जबलपुर में धान उपार्जन में लगभग 2268 MT धान गायब करने के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस धान की कीमत 5.21 करोड़ रुपए थी। करोड़ों रुपए के गबन के मामले में अब पांच सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किये जाने की बात सामने आई है।

जबलपुर कलेक्टर ने शुक्रवार को बताया कि, "जबलपुर में धान उपार्जन में लगभग 2268 MT धान (मूल्य 5.21 करोड़ रूपये ) अफ़रातफ़री करने के लिये पाँच सोसायटी के 22 व्यक्तियों के विरूद्ध पाँच एफ़आइआर दर्ज कराई गई।"

जानकारी के अनुसार, वियर हॉउस द्वारा किसानों से धान की खरीदी की गई थी। जब तौल किया गया तो लगभग 2268 MT धान कम पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि, जिन पांच सोसायटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया उनमें सेवा सहकारी समिति पनागर , सेवा सहकारी समिति मजौली मां वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति मजौली जय भवानी वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति कटंगी गुरूजी वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति महाराजपुरा शुभी एग्रो वेयर हाउस शामिल है।

बता दें कि, जबलपुर में बीते दिनों सात धान उपार्जन केन्द्रो से लगभग 7 हजार मीट्रिक टन धान गायब हो गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिए थे। जबलपुर कलेक्टर ने 23 करोड़ रुपए की भुगतान राशि भी रोक दी थी।

Similar Posts