< Back
मध्यप्रदेश
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

मध्यप्रदेश

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग: सीएम मोहन यादव ने दोहराया - न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ

Gurjeet Kaur
|
16 May 2025 1:25 PM IST

मध्यप्रदेश। मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहराया है कि, 'न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ है।'

मंत्री विजय शाह और कांग्रेस के राजभवन के बाहर धरने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा - "कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है और न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था, क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी, न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है।"

"इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगवा दिया था, सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर जो निर्णय दिया उसे कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया।"

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में माननीय न्यायालय के हर आदेश का पालन किया है। ट्रिपल तलाक को लेकर भी आए और न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया, हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है वह हम पालन करते हैं।"

"न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है, कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया, कांग्रेस ने उसका क्या किया, क्या न्यायालय के आदेश पर सिद्धारमैया को हटा दिया। अरविंद केजरीवाल सीएम रहते जेल गए, तब कांग्रेस ने उनसे इस्‍तीफे की मांग क्यों नहीं की। न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ है।"

Similar Posts