< Back
मध्यप्रदेश
इंदौर में अभ्यर्थियों ने निकाली न्याय यात्रा, पीएससी में सुधार की मांग, कहा - इस बार 700 पार

MPPSC Student Protest

मध्यप्रदेश

MPPSC Student Protest: इंदौर में अभ्यर्थियों ने निकाली न्याय यात्रा, पीएससी में सुधार की मांग, कहा - इस बार 700 पार

Gurjeet Kaur
|
18 Dec 2024 11:48 AM IST

MPPSC Student Protest : मध्यप्रदेश। एमपीपीएससी अभ्यर्थियों ने बुधवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। तमाम अभ्यर्थी इंदौर में आयोग में सुधार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इंदौर में अभ्यर्थियों की यह न्याय यात्रा डीडी पार्क से शुरू हुई। न्याय यात्रा में शामिल अभ्यर्थी "इस बार 700 पार" का नारा लगाते हुए आयोग के कार्यालय की ओर आगे बढे।

जानकारी के अनुसार, इंदौर में अभ्यर्थियों ने नेशनल एडुकेशन यूथ यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया है। सुबह 10.30 बजे से न्याय यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग का घेराव करने आगे बढे हैं लेकिन पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि, जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

क्या है अभ्यर्थियों की मांग :

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि, आज मौन अयोग्य MPPSC को ज़वाब देना होगा,छात्रों की सभी मांगें पूरी करनी होंगी। इन अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि, 2019 से मुख्य परिक्षा की कॉपी दिखाई जायें एवं मार्कशीट जारी की जाये। 2025 राज्य सेवा में 700+ और वन सेवा में 100 पदों पर भर्ती निकाली जाये। MPPSC में छत्तीसगढ़ PSC जैसे सुधार किये जायें। इसके तहत 100% भर्ती 100% रिजल्ट का भी प्रावधान किया जाए।

देखिये वीडियो :

Similar Posts