< Back
मध्यप्रदेश
शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल - इंदौर समेत कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

MP Cold Wave

मध्यप्रदेश

MP Cold Wave: शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल - इंदौर समेत कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

Gurjeet Kaur
|
15 Dec 2024 6:53 AM IST

MP Cold Wave : मध्यप्रदेश। भोपाल, इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिले इस समय शीतलहर की चपेट में है। रिकॉर्ड तोड़ ठंड से लोग परेशान हैं। रविवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार (16 से 18 दिसंबर) तक और कड़ाके की ठण्ड पड़ेगी।

जानकारी के अनुसार रविवार को भोपाल में सुबह 6 बजे तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि, भोपाल समेत विदिशा, शाजापुर और रायसेन में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। बता दें कि, शुक्रवार - शनिवार की रात को तापमान इतना गिर गया था कि, राजधानी भोपाल में सालों का रिकॉर्ड टूट गया था।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) :

भोपाल -7

इंदौर -9

भिंड -6

बुरहानपुर -8

दमोह -4

देवास -7

गुना - 7

ग्वालियर - 9

जबलपुर - 3

खंडवा - 8

मुरैना - 5

उज्जैन -7

रतलाम -8

रीवा -4

सतना -6

(तापमान के यह आंकड़े रविवार सुबह 6 बजे के हैं। आंकड़ों का स्त्रोत - Accuweather)

पचमढ़ी में कितना लुढ़का पारा :

हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड के चलते तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसी तरह भोपाल, जबलपुर, उमरिया, मंडला समेत रीवा, नौगांव और खजुराहो में भी पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

दो लोगों की मौत :

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनूपपुर में ठंड के चलते 2 लोगों की जान चली गई। अनूपपुर बस स्टैंड पर दीनदयाल अंत्योदय रसोई के वेटिंग रूम में ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा पुष्पराजगढ़ के पीचरवाही गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण भी ठंड को बताया जाए रहा है।

Similar Posts