< Back
मध्यप्रदेश
विधानसभा परिसर में कांग्रेस का कुंभकर्णी प्रदर्शन, बीन बजाकर सरकार को नींद से जगाने की कही बात
मध्यप्रदेश

Kumbhkarna Protest: विधानसभा परिसर में कांग्रेस का कुंभकर्णी प्रदर्शन, बीन बजाकर सरकार को नींद से जगाने की कही बात

Gurjeet Kaur
|
20 March 2025 11:39 AM IST

MP Vidhan Sabha Congress Kumbhkarna Protest : मध्य प्रदेश। बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। सरकार को नींद से जगाने की बात कहकर कांग्रेस विधायकों ने कुंभकर्ण बने व्यक्ति के चारों ओर बैठकर बीन बजाई। इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। उमंग सिंघार ने कहा कि, 'प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से जुड़े हर मुद्दे पर कुंभकरण की नींद सो रही है।'

कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा - 'फोटो और मीडिया ऑपर्च्युनिटी के लिए विधानसभा का दुर्पयोग कर रही है कांग्रेस। सरकार हर समय हर तरह की चर्चा करने तैयार है। विधानसभा में जनता की समस्या पर चर्चा होनी चाहिए। हम देख रहें हैं कि, इस सत्र में कांग्रेस ने बस हंगामा किया है।'

कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री कर्ण सिंह वर्मा ने कहा - 'सरकार ने जनहितैषी कार्य किए हैं। कुम्भकर्ण उनकी सरकार में थे। यह सरकार जागरुक है। ऐसा कोई काम नहीं है जो मोहन यादव सरकार ने न किए हों। किसानों को पैसे मिल रहे हैं, साइबर तहसील बनी है।'

वहीं उमंग सिंघार ने कुम्भकरण प्रदर्शन की तस्वीर शेयर करते हुए बताया - "जनहित से जुड़े हर मुद्दों पर कुंभकरण की नींद सो रही मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार। विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों के विरोध में कुंभकरण की नींद में सोई सरकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार जन समस्याओं के प्रति मौन है, जबकि शासन से जुड़े जनप्रतिनिधि निरंतर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं में संलिप्त हैं। ऐसे में, प्रदेश में बढ़ती इन घटनाओं के प्रति सरकार को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।"

Similar Posts