< Back
मध्यप्रदेश
कुमार विश्वास ने कांग्रेस के लिए मजे, कहा - समझ आ गया कि कमलनाथ जी चुनाव में क्यों निपटे...
मध्यप्रदेश

MP News: कुमार विश्वास ने कांग्रेस के लिए मजे, कहा - समझ आ गया कि कमलनाथ जी चुनाव में क्यों निपटे...

Gurjeet Kaur
|
20 Nov 2024 7:10 AM IST

MP News : मध्यप्रदेश। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) के जन्म दिन पर कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) छिंदवाड़ा (Chhindwara) आए। कुमार विश्वास ने कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी ही साथ ही साथ कमलनाथ के सामने कांग्रेस के मजे भी ले लिए। उन्होंने चुकती लेते हुए कहा कि, समझ आ गया कि कमलनाथ जी चुनाव में क्यों निपटे...। कुमार विश्वास का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

कुमार विश्वास ने कहा कि, "जैसे - तैसे कांग्रेस तीन जगह आई लेकिन वहां से भी निकल ली। हरियाणा का चुनाव बहुत अच्छा था। दोनों राजनीतिक दल खुश थे। चुनाव में जब मतदान हुआ तब एग्जिट पोल आए और कांग्रेस जीत गई तो वे खुश हो गए। जब परिणाम आए तो भाजपा खुश हो गई। अभी महाराष्ट्र में मतदान होगा, देखा जाएगा क्या होगा।"

मंच पर खड़े होकर कुमार विश्वास ने मजे लेते हुए कहा कि, 'जब हम आए थे तो दो बाड़े भरे थे। हमसे कहा गया कि, 'सब भर जाएंगे...और ऐसा कमलनाथ जी की तरफ देखकर तीन बार कहा गया। अब समझ में आया कि, कमलनाथ जी चुनाव में हारे क्यों? कमलनाथ जी बड़े भावुक हैं वे समझते नहीं है कि, ऐसे ही कार्यक्रम निपटा दिया जाता है। कहा जाता है कि, सर चिंता मत कीजिए यह बूथ पक्का है फिर पता चलता है कि, बूथ पर जो व्यक्ति है वही रात में पक्का होकर सो गया है।'

कुमार विश्वास के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि, "कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर छिन्दवाड़ा में आयोजित कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने कांग्रेस के जमकर मज़े लिये....आज समझ आया कि कमलनाथ जी चुनाव में क्यों निपटे...राहुल गांधी को सड़क पर लाने में दिग्विजय सिंह का हाथ।"

मध्यप्रदेश की और खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar Posts