< Back
मध्यप्रदेश
जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा - भाजपा को बुधनी में जिता ही दिया, जानिए पूरा मामला

जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा - भाजपा को बुधनी में जिता ही दिया, जानिए पूरा मामला

Gurjeet Kaur
|
12 Dec 2024 4:58 PM IST

MP News : सीहोर, मध्यप्रदेश। कलेक्टर साहब आखिरकार आपने भाजपा को बुधनी में जिता ही दिया - यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही है। जीतू पटवारी का काफिला निकल रहा था। उसी समय किसानों की भीड़ देख वे रुक गए। जब किसानों की समस्या सुनी तो उन्होंने सीधे कलेक्टर को फोन घुमा दिया।

जीतू पटवारी ने फ़ोन पर कलेक्टर से बात करते हुए कहा कि, आखिरकार आपने भाजपा को बुधनी में जिता ही दिया। इसके जवाब में कलेक्टर ने कहा कि, आपको क्या काम है बताइए। इसके बाद जीतू पटवारी बोले कि, गलती हुई हो तो माफ करना।

लाडकुई में किसानों की भीड़ देखकर रुके जीतू पटवारी ने कलेक्टर से कहा कि, यहां वेयर हॉउस में 12 बजे तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। यहां किसान लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप 4800 देते हैं तो ये यहां आते हैं। मंडी में इन्हें जाना पड़ता है जहां सोयाबीन का 4000 मिलता है। आपको यहां आकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

कलेक्टर ने जीतू पटवारी को मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। हालांकि जीतू पटवारी का कलेक्टर से बात करता हुआ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Similar Posts