< Back
मध्यप्रदेश
CM ने यात्री बस सेवा शुरू करने के लिए की बैठक, कहा - ग्रामीण क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर हो संचालन

CM ने यात्री बस सेवा शुरू करने के लिए की बैठक

मध्यप्रदेश

MP News: CM ने यात्री बस सेवा शुरू करने के लिए की बैठक, कहा - ग्रामीण क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर हो संचालन

Gurjeet Kaur
|
11 Dec 2024 3:06 PM IST

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार को नवीन बस सेवा शुरू करने को लेकर बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, बस सेवा का संचालन ग्रामीण क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास में नवीन यात्री बस सेवा आरंभ करने और इसकी संगठनात्मक संरचना, दायित्व तथा संचालन के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि, नवीन बस संचालन में यात्री सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। यात्रियों की जरूरत और इंटरसिटी मार्गों को ध्यान में रखकर बस संचालन हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि, बस ट्रेकिंग और टिकट बुकिंग समेत सभी सुविधाएं यात्रियों को आसानी से मिले। समयसीमा के अंदर यात्री बस सेवा की शुरूआत की जाए।

नियम का पालन न करने पर कार्रवाई के आदेश :

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, जो बस ऑपरेटर नियम का पालन नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्य राज्यों में किस तरह से व्यवस्था से है इसका भी अध्ययन किया जाए। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि, बस संचालन में आईटी टेक सोल्यूशन का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के लिए ई - रिक्शा, मोबाइल ऐप, बस ट्रेकिंग संबंधित सभी सुविधाएं दी जाएगी।

Similar Posts