< Back
मध्यप्रदेश
MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decision

मध्यप्रदेश

MP Cabinet Decision: महेश्वर में कैबिनेट की बैठक, शराबबंदी के प्रस्ताव को हरी झंडी, जानिए किन क्षेत्रों होगा लागू

Gurjeet Kaur
|
24 Jan 2025 3:34 PM IST

MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज, 24 जनवरी को "महेश्वर" में विशेष कैबिनेट बैठक हुई। ऐतिहासिक नगरी "महेश्वर" में लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी के 300वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कैबिनेट बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" गायन के साथ हुआ। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि, मध्यप्रदेश के विभिन्न शार्मिक स्थानों पर शराबबंदी के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के निर्णय के बारे जानकारी देते हुए बताया कि, मां अहिल्या के शासनकाल को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट की बैठक को ऐतिहासिक बनाने का फैसला किया है। मां नर्मदा को नमन करने के बाद कैबिनेट की बैठक की गई। अहिल्या माता के दोनों वंशों लोग भी कैबिनेट के मंत्रियों से मिले।

महु के आंबेडकर विश्वविद्यालय को 25 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। उनका शिक्षा में बड़ा योगदान है। विधि संकाय के साथ विश्वविद्यालय एक्सलेंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

कल्याण विभाग को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार कल्याणी बहनों को सहायता के लिए अभियान चलाएगी। उनके विवाह में दो लाख रुपए की राशि दी जा रही है।

विशेष परिस्थिति में मंत्री अपने विभाग में तबादले कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत पॉलिसी बाद में आएगी। फ़िलहाल विभाग के मंत्री इस पर काम करेंगे।

लोकमाता के जमाने में किसानों के लिए बहुत काम किया गया था। आज फैसला हुआ है कि, किसान जो अस्थाई विद्युत् पम्प का उपयोग करते हैं, उनकी सहायता के लिए 2 लाख किसानों को 5 से साढ़े सात हॉर्स पवार के सोलर पंप के लिए 10 प्रतिशत की राशि वो देंगे तो उनकी बिजली मुफ्त हो जाएगी। इसके बाद 30 लाख किसानों के लिए भी निर्णय किया जाएगा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर सेतु के अलावा 180 करोड़ रुपए का एक और सेतू बनाया जाएगा। भोपाल के लिए यह एक बड़ी सौगात है।

पहले चरण में 17 अलग - अलग क्षेत्रों में शराबबंदी लागू हो रही है। इन दुकानों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा बल्कि इन्हें पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद धीरे - धीरे मध्यप्रदेश पूर्ण शराबबंदी की ओर आगे बढ़ेगा।

नर्मदा के तट के दोनों तरफ 5 किलोमीटर तक शराबबंदी की पॉलिसी को जारी रखा जाएगा।

तीन नए जिलों में चिकित्सालयों का निर्णय किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महेश्वर स्थित नर्मदा अहिल्या घाट पर माँ नर्मदा जी की पूजा-अर्चना की।

देखिए वीडियो :

Similar Posts