< Back
मध्यप्रदेश
बुधनी - विजयपुर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू, कतारों में लगे मतदाता

MP Bypolls

मध्यप्रदेश

MP Bypolls: बुधनी - विजयपुर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू, कतारों में लगे मतदाता

Gurjeet Kaur
|
13 Nov 2024 7:00 AM IST

MP Bypolls : मध्यप्रदेश। बुधनी और विजयपुर में उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हो रहा है। सुबह 5 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया के बाद 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही कई लोग कतारों में लगे हैं। चुनाव आयोग ने विजयपुर को संवेदनशील घोषित किया है वहीं बुधनी में भी कई मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिये निगरानी की जा रही है।

इनके बीच है मुकाबला :

बुधनी विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे वक्त तक विधायक रहे हैं। उनके द्वारा सीट खाली किए जाने के बाद विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत भार्गव का मुकाबला कांग्रेस के राजकुमार पटेल से है।

इधर विजयपुर में मुकाबला पूर्व कोंग्रेस नेता और वर्तमान में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के बीच है। 2023 का चुनाव रामनिवास रावत ने कांग्रेस की टिकट पर जीता था लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। अब रामनिवास रावत भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विजयपुर में मतदान केंद्र और मतदाता :

मतदाता केंद्र - 327

कुल मतदाता - 254817

महिला वोटर - 121131

पुरुष वोटर - 133581

थर्ड जेंडर वोटर - 2

सर्विस वोटर - 103

बुधनी में मतदान केंद्र और मतदाता :

मतदाता केंद्र - 363

कुल मतदाता - 276799

महिला वोटर - 133401

पुरुष वोटर - 143197

थर्ड जेंडर वोटर - 0

सर्विस वोटर - 194

यह भी पढ़ें :

विजयपुर विधानसभा सीट संवेदनशील घोषित, फायरिंग के बाद इलेक्शन कमीशन ने लिया फैसला

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना, 5 लाख 31 हजार 616 वोटर्स चुनेंगे MLA

Similar Posts