< Back
मध्यप्रदेश
हाइटेंशन लाइन का 70 फीट ऊंचा टावर गिरा, 3 मजदुरों ने गंवाई जान

सीधी में हाइटेंशन लाइन का 70 फीट ऊंचा टावर गिरा, पांच मजदुरों ने गंवाई जान

मध्यप्रदेश

सीधी में बड़ा हादसा: हाइटेंशन लाइन का 70 फीट ऊंचा टावर गिरा, 3 मजदुरों ने गंवाई जान

Gurjeet Kaur
|
26 Dec 2024 3:06 PM IST

मध्यप्रदेश। सीधी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रामपुर नैकिन जनपद में हाइटेंशन लाइन का टावर गिर गया। इस टावर के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में घायल लोगों अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पटेहरा गांव की है। 6 गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान लापरवाही के चलते टावर लोगों पर गिर गया।

टावर शिफ्ट करने के लिए कुछ मजदूरों को काम पर लगाया गया था। कुछ मजदूर टावर के ऊपर मौजूद थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि, टावर को शिफ्ट करने में लगाए गए मजदूर पश्चिम बंगाल के हैं। कुछ मजदूर जो टावर के नीचे दबे हैं उन्हें टावर कट कर निकाला जा रहा है। पुलिस - प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर रहा है। हादसे में मरने वालों में एसके मुबारत और अजमेर शेख शामिल हैं।

Similar Posts