< Back
मध्यप्रदेश
Mirage Fighter Plane Crashes

Mirage Fighter Plane Crashes

मध्यप्रदेश

MP Breaking News: शिवपुरी के पास मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलेट सुरक्षित

Gurjeet Kaur
|
6 Feb 2025 3:26 PM IST

Mirage 2000 Fighter Plane Crashes In Shivpuri : मध्य प्रदेश। शिवपुरी जिले में सेना का एक विमान क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि, दोनों पायलट सुरक्षित है। यह हादसा शिवपुरी के बहरेटा सानी गांव में हुआ है। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर रवाना हुआ है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास आज (गुरुवार) एक ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि, यह लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। ऐसा रक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया है।

जानकारी सामने आई है कि, सेना का एक विमान एक खेत में क्रैश हुआ है। विमान के क्रश होते ही तेज धमाका हुआ। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पायलट को घायल अवस्था में पाकर ग्रामीणों ने उनकी मदद की। खेत के बीचोबीत क्रैश हुए लड़ाकू विमान के परखच्चे उड़ गए हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित है लेकिन उन्हें गंभीर चोट आई है।

Similar Posts