< Back
मध्यप्रदेश
MP Board Exam Result

MP Board Exam Result

मध्यप्रदेश

MP Board Exam Result: आज आएंगे 5वीं - 8वीं बोर्ड एग्जाम के परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Gurjeet Kaur
|
28 March 2025 8:00 AM IST

MP Board Exam Result : भोपाल, मध्यप्रदेश। 5वीं - 8वीं बोर्ड एग्जाम के परिणाम आज (28 मार्च) घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परिणाम, शुक्रवार दोपहर एक बजे तक घोषित होंगे।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जायेगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर या समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

22 लाख 85 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा :

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

Similar Posts