< Back
मध्यप्रदेश
अपनी ही सरकार को घेरते भाजपा MLA, आवास योजना में अनियमितता का उठाया मुद्दा

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र

मध्यप्रदेश

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र: अपनी ही सरकार को घेरते भाजपा MLA, आवास योजना में अनियमितता का उठाया मुद्दा

Gurjeet Kaur
|
19 Dec 2024 4:26 PM IST

MP Assembly Winter Session : मध्यप्रदेश। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सरकार से विपक्षी नेता - विधायक तो सवाल कर ही रहे हैं साथ ही साथ भाजपा विधायक भी पीछे नहीं है। सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल जवाब किए। उन्होंने सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना में आई अनियमितता पर सवाल किया था।

प्रश्नोत्तर काल में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नगरीय विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा कि, नर्मदापुरम नगर पालिका में जांच के दौरान यह सामने आया है कि, 2.5 लाख रुपए की जगह लाभार्थियों को 3 से 8 लाख रुपए तक खाते में आए हैं। ऐसे करीब 30 केस हैं। क्या यह राशि नियमों के अनुसार है। अगर नहीं तो इस मामले में अब तक क्या कार्ववाई की गई।

भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, अपर संचालक नगरीय प्रशासन और डेवलपमेंट विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। जांच में पाया गया है कि, मर्मदापुरम में 45 हितग्राहियों को तय राशि से अधिक का भुगतान हुआ है। इस मामले को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस दे दिया है। दो महीने के अंदर इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उज्जैन के मास्टर प्लान पर सवाल :

भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने सदन में उज्जैन मास्टर प्लान में अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, संज्ञान में आया है कि, यातायात नगर की 1.64 हेक्टेयर जमीन निजी हाथों में दी जा रही है। इसके जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, इसकी जांच की जाएगी। सिंहस्थ की जमीन पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया जिस पर मंत्री ने कहा कि, जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ जांच की जाएगी।

Similar Posts