< Back
मध्यप्रदेश
सरकार को घेरते BJP विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, आज सदन में उठाया चेक पोस्ट अवैध वसूली का मुद्दा

BJP विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

मध्यप्रदेश

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र: सरकार को घेरते BJP विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, आज सदन में उठाया चेक पोस्ट अवैध वसूली का मुद्दा

Gurjeet Kaur
|
17 Dec 2024 12:56 PM IST

मध्यप्रदेश। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी सरकार के मंत्रियों से सवाल किए। बीते दिनों भूपेंद्र सिंह ने प्राइवेट स्कूल में चल रही अनियमितता और यौन शोषण का मुद्दा उठाया था अब मंगलवार को भूपेंद्र सिंह ने सदन में चेक पोस्ट अवैध वसूली पर सरकार से सवाल किए।

पढ़िए सदन में क्या बोले भूपेंद्र सिंह -

'मध्यप्रदेश सरकार में गृह मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, सदन की परम्पराएं टूट रहीं हैं। पहले ध्यानाकर्षण के सवाल पर एमएलए की मंत्रियों से बात होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके कारण संवादहीनता की स्थिति बन गई है।'

'कल अपने क्षेत्र के स्कूल में हुई घटना को लेकर ध्यानाकर्षण लाया था, वहां प्राइवेट स्कूल ने सरकार की जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है। वहां यौन शोषण की घटना भी हुई है। सदन में भी मैंने यही बात कही थी लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, कोई आक्रोश नहीं है। तो क्या यौन शोषण की घटना पर मैं खुश हूँ। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सही नीति बनाने की आवश्यकता है।'

परिवहन चेक पोस्ट पर भी बोले भूपेंद्र सिंह -

भूपेंद्र सिंह ने कहा - '1 जुलाई 2024 को चेक पोस्ट बंद कर दिए गए थे लेकिन इस आदेश के विरुद्ध मेरे क्षेत्र खुर्रई की सीमा पर मालथौन (अटा) चेकपोस्ट पर पुरानी व्यवस्था कायम है। यहाँ चेकपोस्ट बनाकर चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। 8 दिसंबर को अवैध वसूली से परेशान ट्रक चालक हादसे का शिकार हो गया। अचानक बिना ड्रेस पहने पहुंचे लोगों ने चेक पोस्ट कर बैरिकेडिंग कर दी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। इस तरह सरकार के आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यहां घटने वाली घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। इस पर पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। असामाजिक तत्वों और परिवहन अमले के द्वारा की जा रही डबल वसूली से अव्यवस्था की स्थिति है।'

Similar Posts