< Back
मध्यप्रदेश
OBC आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गिरगिट के पोस्टर लेकर पहुंचे विधायक

MP विधानसभा मानसून सत्र : OBC आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गिरगिट के पोस्टर लेकर पहुंचे विधायक

मध्यप्रदेश

MP विधानसभा मानसून सत्र: OBC आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गिरगिट के पोस्टर लेकर पहुंचे विधायक

Gurjeet Kaur
|
28 July 2025 10:57 AM IST

MP विधानसभा मानसून सत्र : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को पहला दिन है। पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में OBC आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। प्रदर्शन करते समय विधायक हाथों में गिरगिट के पोस्टर लेकर पहुंचे।

उमंग सिंघार ने प्रदर्शन का वीडियो जारी करते हुए कहा - प्रदेश की भाजपा सरकार OBC आरक्षण पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है - न नीति साफ है, न नीयत। जनता सब देख रही है। जनता को गुमराह करने की इसी दोहरी नीति के खिलाफ आज कांग्रेस विधायक दल के साथ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रतीकात्मक गिरगिट लेकर सरकार की चालाकी और अवसरवादिता का विरोध दर्ज कराया, साथ ही, OBC को 27% आरक्षण देने और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता की माँग को लेकर विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।'

'जब सुप्रीम कोर्ट जवाब माँगता है, तब सरकार चुप्पी साध लेती है। OBC समाज वर्षों से 27% आरक्षण की माँग कर रहा है, मगर सरकार न अदालत में जवाब देती है, न ज़रूरी डेटा प्रस्तुत करती है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर टालमटोल और बहानेबाज़ी करती है। OBC वर्ग को न्याय दिलाने की यह लड़ाई अब सड़क से लेकर सदन तक चलेगी।'

Similar Posts