< Back
मध्यप्रदेश
गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन,  वन अधिकार पट्टे न देने का आरोप

MP विधानसभा मानसून सत्र : गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश

MP विधानसभा मानसून सत्र: गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, वन अधिकार पट्टे न देने का आरोप

Gurjeet Kaur
|
30 July 2025 12:50 PM IST

MP Assembly Monsoon Session : मध्यप्रदेश। पहले दिन गिरगिट के पोस्टर और दूसरे दिन भैंस के आगे बीन बजाने के बाद अब तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने गले पत्तों की माला डालकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रोटेस्ट कर रहे विधायकों का आरोप है कि, भाजपा सरकार वन अधिकार पट्टे नहीं देना चाहती।

उमंग सिंघार ने बताया, 'वन अधिकार पट्टों के माध्यम से जो कानूनी हक आदिवासियों को मिलना चाहिए, उसे भाजपा सरकार जानबूझकर टाल रही है। यह केवल संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, पहचान और संस्कृति पर हमला है।'

'विधानसभा परिसर में मानसून सत्र के तीसरे दिन विधायकदल के साथ पत्तों से बनी मालाएं पहनकर इस अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज किया। प्रदेश भर में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, झूठे मुक़दमे, और उनकी ज़मीन छीनने के प्रयास लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों को साधने के लिए आदिवासियों की ज़मीनें हथियाने की साज़िश रच रही है। इससे केवल विस्थापन और गरीबी बढ़ेगी।'

'कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के साथ है और उनके हक के लिए हर मंच पर लड़ती रहेगी। भाजपा सरकार आदिवासियों को वन पट्टों का अधिकार देना ही नहीं चाहती। प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विधानसभा में विधायकदल के साथ विरोध प्रदर्शन किया।'

Similar Posts