< Back
मध्यप्रदेश
कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन नीलामी का विरोध, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता 800 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे
मध्यप्रदेश

Morena News: कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन नीलामी का विरोध, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता 800 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे

Gurjeet Kaur
|
21 Jan 2025 2:39 PM IST

Morena News : मध्यप्रदेश। मुरैना में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को 800 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सड़क पर उतरे हैं। इनके द्वारा कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन नीलामी का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस ने यहां जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। पुलिस ने विधायक पंकज उपाध्याय समेत 20 से 25 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कैलारस का शक्कर कारखाना बीते 13 साल से बंद था। सरकार द्वारा इस कारखाने की भूमि की नीलामी की जा रही है। कैलारस के तहसील कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया चल रही है लेकिन युवा और किसान इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस - प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर - ट्रॉली को रोक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। इस प्रदर्शन में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय समेत उप नेताप्रतिपक्ष हेमंत कटारे और अन्य लोग मौजूद थे। पांच लोगों ने शक्कर कारखाने की जमीन को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया है।

इधर प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि, "शक्कर कारखाने को पुनः चलाया जाए। कर्मचारियों एवं किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। कारखाने की संपति बेची नहीं जाए। कारखाने को चलाने के लिए सरकार सहायता करे।"

Related Tags :
Similar Posts