< Back
मध्यप्रदेश
रतलाम से मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगातें...
मध्यप्रदेश

एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव: रतलाम से मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगातें...

Pushpendra Raghuwanshi
|
27 Jun 2025 5:39 PM IST

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रतलाम में “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ किया। इस कॉन्क्लेव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को नई दिशा देने का कार्य किया है।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि 21718 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान कर उन्हें औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसके साथ ही 140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई है।

MSME सेक्टर को मिली नई ऊर्जा:

मुख्यमंत्री ने MSME सेक्टर की 47 इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की नीति है कि जहां कॉन्क्लेव होगा, वहीं उद्योगों की नींव भी रखी जाएगी। कार्यक्रम में रीवा, सागर, अलीराजपुर, धार और रतलाम के उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी किया गया।

कॉन्क्लेव की 10 बड़ी बातें:

- 140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ की वित्तीय सहायता सिंगल क्लिक से ट्रांसफर।

- 880 MSME इकाइयों को 269 करोड़ की सहायता राशि वितरित।

- 16 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण – कुल लागत ₹242 करोड़ (329 हेक्टेयर में फैले).

- 10 राज्य क्लस्टर और अलीराजपुर CFC का लोकार्पण एवं भूमि पूजन – लागत ₹104 करोड़ (73.43 हेक्टेयर).

- निवाड़ी, आगर मालवा और रायसेन में नए DIC कार्यालयों का उद्घाटन।

- मंदसौर जिले में 61.26 करोड़ की लागत से 80.26 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र तैयार किया जाएगा।

- रतलाम जिले को 202 करोड़ की लागत से 8 विकास कार्यों की सौगात।

- प्रदेशभर के 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को 3861 करोड़ रुपये ऋण एवं अनुदान का सिंगल क्लिक से वितरण।

SRF ग्रुप को भूमि आवंटन के लिए LOI प्रदान किया गया।

सेंट्रल बैंक के तरण सिंह जीरा को MSME स्वरोजगार क्रेडिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया का भी हुआ सम्मान।

Similar Posts