< Back
मध्यप्रदेश
PM के दौरे से पहले 25 सौ करोड़ के दो लोन, जानिए कितना है MP पर कर्ज

एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है मोहन सरकार

मध्यप्रदेश

एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है मोहन सरकार: PM के दौरे से पहले 25 सौ करोड़ के दो लोन, जानिए कितना है MP पर कर्ज

Gurjeet Kaur
|
24 Dec 2024 2:07 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार एक बार फिर कर्जा लेने जा रही है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार मंगलवार को बाजार से 25 - 25 सौकरोड़ रुपए के दो कर्ज लेने जा रही है। इसकी राशि 26 दिसंबर तक सरकार के खाते में आ जाएगी। गौरतलब है कि, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश का दौरा करने वाले हैं और उसके पहले सरकार बाजार से एक और बढ़ा लोन उठाने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस लोन का भुगतान मध्यप्रदेश सरकार को 2045 और 2041 तक करना होगा। चालू वित्त वर्ष में इस लोन के बाद अब मध्यप्रदेश पर 30 हजार करोड़ का कर्ज हो जाएगा। इसके अलावा अगर मध्यप्रदेश पर कुल लोन की बात की जाए तो यह 4 लाख 5 हजार 578 करोड़ रुपए हो जाएगा।

मोहन यादव सरकार ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में भी हजारों करोड़ रुपए का कर्जा लिया था। सरकार द्वारा बार - बार कर्ज लिए जाने से मध्यप्रदेश का वित्त गड़बड़ाता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कर्ज के बाद मध्यप्रदेश के हर एक निवासी पर 52 हजार रुपए का कर्जा होगा।

इस साल कब- कब लिया सरकार ने कर्जा :

23 जनवरी को 2500 करोड़ का कर्ज लिया गया।

6 फरवरी को 3 हजार करोड़ और 27 फरवरी को पांच - पांच हजार करोड़ रुपए के दो लोन लिए गए।

26 मार्च को 5 हजार करोड़ रुपए का लोन लिया।

6 अगस्त को दो किस्तों में पांच हजार करोड़ का लोन और 27 अगस्त को 14 और 21 साल के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज।

24 सितंबर 2024 को फिर 2500-2500 करोड़ रुपए के कर्ज, दोनों ही कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के लिए हैं।

8 अक्टूबर को 11 और 19 साल के लिए 5 हजार करोड़ का लोन।

26 नवंबर को स्टाक गिरवी रखकर सरकार ने 5 हजार करोड़ बाजार से उठाए।

Similar Posts