< Back
मध्यप्रदेश
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत आएंगे इंदौर, स्वयंसेवकों से करेंगे चर्चा

RSS

मध्यप्रदेश

RSS घोष वादन कार्यक्रम: संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत आएंगे इंदौर, स्वयंसेवकों से करेंगे चर्चा

Gurjeet Kaur
|
13 Dec 2024 9:22 AM IST

मध्यप्रदेश। RSS का घोष वादन कार्यक्रम इंदौर में 3 जनवरी को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे। दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के हजारों कार्यकर्ता और कई पदाधिकारी भाग लेंगे। संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर घोष वादन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इंदौर के दशहरा मैदान में हो वाले इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत, संघ के कार्यकर्ताओं से समाज और देश से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इंदौर में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं। मोहन भागवत के इंदौर आने से पूर्व सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

आम लोग भी होंगे शामिल :

संघ के कार्यक्रम में आम लोगों भी आने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। संघ इसे लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। कई बैठकों का आयोजन भी इस कार्यक्रम के लिए किया जा रहा है।

सरसंघचालक के सामने घोष की प्रस्तुति :

बताया जा रहा है कि संघ के 1000 कार्यकर्ता सरसंघचालक मोहन भागवत के सामने घोष की प्रतीति देंगे। इस कार्यक्रम में कई सम्मानित लोग भी शामिल होंगे।

मलवा क्षेत्र में संघ का प्रभाव :

इस कार्यक्रम को मालवा क्षेत्र में संघ के बढ़ते प्रभाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। घोष कार्यक्रम के तहत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शिविर में शामिल होंगे जो 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक चलेगा।

Similar Posts