< Back
मध्यप्रदेश
MP बॉर्डर भिड़ी दो राज्यों की Police

MP बॉर्डर भिड़ी दो राज्यों की Police

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: डकैती के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को समझ बैठे किडनैपर, MP बॉर्डर भिड़ी दो राज्यों की Police

Gurjeet Kaur
|
30 March 2025 4:45 PM IST

मध्यप्रदेश। MP बॉर्डर पर दो राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, डकैती के मामले में दो आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस राजस्थान में गई थी। पुलिस वाले वर्दी में नहीं थे इसी कारण लोगों ने पुलिस वालों को किडनैपर्स समझ लिया।

राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि, दो युवकों को अपहरण किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने जब बिना वर्दी में गए मध्यप्रदेश के पुलिसवालों को घेर लिया तो कथित रूप से MP पुलिस ने फायरिंग की। राजस्थान पुलिस ने करीब 100 किलोमीटर तक पीछा किया। दोनों राज्यों की पुलिस का आमना - सामना गुना के फतेहगढ़ में हुआ।

राजगढ़ के सारंगपुर क्षेत्र में डकैती हुई थी। इस वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम राजस्थान के शाहाबाद पहुंची थी। पुलिस कर्मी सादे कपड़े और प्राइवेट वाहन में थे। आरोपियों को पकड़कर पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे तभी राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गुना के फतेहगढ़ में राजस्थान पुलिस को पूरा मामला पता चला। तब तक गोलियां भी चल चुकी थी और लाठीयां भी। इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Similar Posts