< Back
मध्यप्रदेश
मऊगंज में सरकार का एक्शन, कलेक्टर और SP हटे, अजय श्रीवास्तव की जगह संजय जैन Collector, एसपी दिलीप कुमार सोनी
मध्यप्रदेश

Mauganj Officer Transfer: मऊगंज में सरकार का एक्शन, कलेक्टर और SP हटे, अजय श्रीवास्तव की जगह संजय जैन Collector, एसपी दिलीप कुमार सोनी

Gurjeet Kaur
|
19 March 2025 12:30 AM IST

Mauganj SP Transfer : मध्य प्रदेश। मऊगंज में एएसआई और एक व्यक्ति की मौत के बाद कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और SP रसना ठाकुर का तबादला कर दिया गया है। अजय श्रीवास्तव की जगह संजय जैन को मऊगंज कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है वहीं उज्जैन में EOW के एसपी दिलीप कुमार सोनी को अब मऊगंज SP की जिम्मेदारी दी गई है। 2012 बैच की आईपीएस रसना ठाकुर को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है। अजय श्रीवास्तव को मऊगंज कलेक्टर के पद से हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, अपर प्रबंध संचालक राज्य परिसम्पत्ति कम्पनी की कमान सौंपी गई है। अजय श्रीवास्तव के पास अब खेल और युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।

सरकारी अधिकारियों को चेतावनी :

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना के संदर्भ में कल देर रात जिले के कलेक्टर एवं एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। घटना स्थल पर प्रभारी मंत्री को भेजा गया है, पुलिस एवं प्रशासन को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

बता दें कि, बीते दिनों डीजीपी कैलाश मकवाना ने मऊगंज जिले के ग्राम गड़रा का दौरा किया था। यहां एएसआई राम चरण गौतम और सनी द्विवेदी की हत्या हुई थी। पुलिस एवं राजस्व विभाग पर हमले के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंसक वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घर-घर तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 29 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें 7 आरोपियो में दो महिलाएं निशा कोल, प्रेमवती कोल पांच पुरुष जिसमे बृजलाल कोल, विनोद कोल, अंशु कोल और रमेश साहू सभी निवासी गडरा एवं मोहम्मद रफीक निवासी ठुर्रिहा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तथा 7 आरोपियो की चलानी कार्यवाही की गई।

सख्त कानूनी कार्रवाई, न्यायालय में 7 पेश

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। चूंकि मऊगंज में महिला जेल नहीं है, इसलिए महिला आरोपियों को रीवा जेल स्थानांतरित किया जाएगा। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1), 127 (2), 132, 296, 115 (2), 351 (3), 109, 191 (2), 191 (3), 190,121(2) समेत गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गडरा गांव में हुई इस हिंसा के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बालाघाट में दो साल पूरे कर चुके निरीक्षक की वापसी :

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला :

Similar Posts