< Back
मध्यप्रदेश
MP IAS Promotion

MP IAS Promotion

मध्यप्रदेश

MP IAS Promotion: कोठारी और पी.नरहरि को बने पीएस, इन अधिकारियों के लिए भी खुशखबरी

Gurjeet Kaur
|
30 Dec 2024 7:43 PM IST

MP IAS Promotion : भोपाल। नए साल पर मध्यप्रदेश के कई आईएएस अधिकारी प्रमोट हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रमोट किये गए अधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में मध्यप्रदेश के कई चर्चित आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल है। नए साल यानी 1 जनवरी 2025 से यह आदेश प्रभावी होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एवं पी.नरहरि को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है। वहीं अविनाश लावनिया और इलैया राजा टी प्रमोट होकर सचिव बन गए हैं। 16 अपर सचिव को सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है जबकि, 29 आईएएस अधिकारी अपर सचिव बने हैं। इसके अलावा 26 आईएएस अधिकारियों का कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड भी मंजूर कर लिया गया है।

वो IAS अधिकारी जिनका अपर सचिव से सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ :

प्रियंका दास

अविनाश लवानिया

सूफ़िया फारुकी वली

अभिषेक सिंह

धनराजू एस

इलैया राजा टी

प्रीती मैथिल

अजय गुप्ता

अमित तोमर

श्रीकांत बनोठ

शैलबाला अंजना मार्टिन

वंदना वैद्य

अनुभा श्रीवास्तव

प्रबल सिपाहा

सतेंद्र सिंह

मनीष सिंह

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2011 एवं 2012 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2016 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर IAS (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-3 के अन्तर्गत कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड रुपये 78800-209200 (पे मेट्रिक्स-12) स्वीकृत किए जाने संबंधी आदेश जारी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2021 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान में पदोन्नत किए जाने संबंधी आदेश जारी।

Similar Posts