< Back
मध्यप्रदेश
जबलपुर EOW की रेड, नगर परिषद के कमर्चारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

जबलपुर EOW की रेड, नगर परिषद के कमर्चारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

मध्यप्रदेश

Jabalpur EOW Raid: जबलपुर EOW की रेड, नगर परिषद के कमर्चारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Gurjeet Kaur
|
15 Feb 2025 12:28 PM IST

Jabalpur EOW Raid : मध्य प्रदेश। मंडला में जबलपुर EOW द्वारा छापेमारी की जा रही है। EOW की टीम मंडला में नगर परिषद के कमर्चारी शिव झरिया के घर टीम जांच के लिए पहुंची है। नगर परिषद के कमर्चारी शिव झरिया पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू की टीम नगर परिषद के कमर्चारी के घर दस्तावेजों की जांच कर रही है। कर्मचारी की संपत्ति की जांच की जा रही है। नगर परिषद के कमर्चारी शिव झरिया द्वारा शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक भी चलाया जाता है ऐसी जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, शिव झरिया मंडला के मोहगांव जनपद में कैशियर था। वहां भी शिव झरिया पर आर्थिक अनियमितता की गई। इसके बाद शिव झरिया को नौकरी छोड़नी पड़ी। यह गबन करीब 37 लाख रुपए का था। शिव झरिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

Similar Posts