< Back
मध्यप्रदेश
आबना नदी पर बने पुल से गिरी बस, 18 लोग घायल

खंडवा में बड़ा हादसा

मध्यप्रदेश

खंडवा में बड़ा हादसा: आबना नदी पर बने पुल से गिरी बस, 18 लोग घायल

Gurjeet Kaur
|
29 Dec 2024 10:00 AM IST

Khandwa Accident : मध्यप्रदेश। खंडवा में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। आबना नदी पर बने पुल से चौहान कंपनी की गाड़ी गिर गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, चौहान कंपनी की बस अमरावती से खंडवा आ रही थी। इसी दौरान आबना नदी पर बने पुल से गाड़ी गिर गई। इसके बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। हादसा रविवार तड़के हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस - प्रशासन मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंचा था।

ठिठिया जोशी पुल पर अचानक बस पलट गई। बस इंदौर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, घायल यात्रियों को मामूली चोट आई है। डॉक्टर द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

Similar Posts