< Back
मध्यप्रदेश
बुरहानपुर में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे
मध्यप्रदेश

Burhanpur News: बुरहानपुर में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे

Gurjeet Kaur
|
27 March 2025 3:16 PM IST

Burhanpur News : मध्यप्रदेश। बुरहानपुर के गणपति थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान जर्जर दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। पुलिस - प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची है।

जानकारी के अनुसार मलबे से दो मजदूरों को निकाल लिया गया है जबकि एक मजदूर मलबे में दबा हुआ है। जेसीबी की मदद से मजदूर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दो मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि, मजदूर दीवार के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी उन पर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर गणपति थाना क्षेत्र पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए ग्रिल क़तर का उपयोग किया गया। जेसीबी की मदद से मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने का प्रयास भी किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सीएसपी, अपर कलेक्टर और डिप्टी कल्कटर भी मौके पर पहुंचे।

Similar Posts