< Back
मध्यप्रदेश
हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा

मध्यप्रदेश

भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा: हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

Gurjeet Kaur
|
15 May 2025 3:05 PM IST

मध्यप्रदेश। भोपाल- 25 वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान, हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक है। दोनों का बंसल अस्पताल में इलाज जारी है।

घायलों में एक प्रधान आरक्षक विशाल सिंह है और दूसरे आरक्षक संतोष कुमार हैं। प्रधान आरक्षक विशाल सिंह को चोट अधिक लगी है और उनकी हालत बेहद नाजुक है। मॉक ड्रिल के दौरान हुए इस हादसे को सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। इस चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

बता दें कि, भारत - पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी मॉक ड्रिल के दौरान हादसा हुआ।

Similar Posts