< Back
मध्यप्रदेश
चीता बने कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की शान, सीएम यादव ने इन लोगों का किया धन्यवाद
मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Tableau: चीता बने कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की शान, सीएम यादव ने इन लोगों का किया धन्यवाद

Gurjeet Kaur
|
26 Jan 2025 1:03 PM IST

Madhya Pradesh Tableau : मध्यप्रदेश। नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर जब मध्यप्रदेश की झांकी आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उपस्थित कई नेता खुश हो गए। कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की झांकी का प्रमुख आकर्षण चीता था जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। कर्तव्य पथ पर यह झांकी देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीता मित्रों का शुक्रिया किया।

मुख्यमंत्री ने झांकी का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर कहा - "चीता बने कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की शान...आज 76 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में कर्तव्य पथ पर चीतों की ऐतिहासिक वापसी थीम पर प्रदर्शित मध्यप्रदेश की झांकी ने सभी देशवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'चीता पुनर्वास परियोजना' का शुभारम्भ किया गया था, जो भारत में जैव विविधता को समृद्ध करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।"

"मध्यप्रदेश अब चीतों के नए घर के नाम से जाना जा रहा है। चीतों का मध्यप्रदेश आगमन राज्य के इको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के साथ प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है। मध्यप्रदेश को प्राप्त चीता स्टेट के गौरव में हमारे चीता मित्रों का अहम योगदान है, जो दिन-रात कर्मयोगी की भांति चीतों के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं।"

"मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जीवों एवं वनस्पतियों की रक्षा करते हुए सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बता दें कि, मध्य प्रदेश (एमपी) में चीता परियोजना एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसका उद्देश्य भारत के जंगलों में चीतों को फिर से लाना है। 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस परियोजना में मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों को फिर से लाना शामिल है।

Similar Posts