
Bulandshahr Accident
BHOPAL
Bhopal News: ऐसा क्या हो गया जिसके कारण चलती एम्बुलेंस से महिला कूद गई ये बड़ी वजह आई सामने
|पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक सुनील जैन समेत कई कांग्रेस नेता और पार्टी के अन्य नेता मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
Bhopal News: भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला तेज रफ्तार चलती एम्बुलेंस से कूद गई जिसके बाद महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मामला सागर के खुरई इलाके का बताया जा रहा है। सागर जिले में अपने चाचा का शव ले जा रही चलती एम्बुलेंस से कूदने के बाद एक महिला की मौत हो गई।व्यक्ति और उसकी भतीजी का अंतिम संस्कार सोमवार को जिले के ब्रौडिया नानागिर में किया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट पुराने किसी विवाद में हुई है। बीच रास्ते में उनकी भतीजी अंजना अहिरवार एंबुलेंस से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सागर के एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि राजेंद्र और उसके दो साथी आमिर सोहेल और फैजल शनिवार शाम एक पुराने विवाद में पप्पू रजक नाम के व्यक्ति पर हमला करने गए थे। तीनों ने पप्पू और उसकी बेटी पर रॉड और लाठी से हमला कर दिया। उनके पास कट्टा भी था। इसी बीच ग्रामीण एकत्र हो गए और पप्पू को हमलावरों से बचाने का प्रयास किया। हालांकि मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।