< Back
मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh Cabinet meeting

Madhya Pradesh Cabinet meeting

मध्यप्रदेश

mp news: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक: ऊर्जा और उच्च शिक्षा पर बड़े फैसले, जन कल्याण कार्यक्रम का ऐलान

Rashmi Dubey
|
10 Dec 2024 11:04 PM IST

mp news: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा और उच्च शिक्षा सहित कई विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

-ऊर्जा विभाग में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस योजना के

अंतर्गत सरकार ने 6000 करोड़ रूपए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लोन के तौर पर दिया जाना स्वीकृत किया है । इसकी मदद से लोगों को बेहतर बिजली देने में सफलता मिलेगी।

– धान मिलिंग के मुद्दे पर 2023-2024 में मिलिंग राशि और प्रोत्साहन राशि और अपग्रेडेशन राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

– PM उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम ऊषा के संचालन के बेहतर क्रियान्वय के लिए मंजूरी दी गई है।

– CM जनकल्याण कार्यक्रम 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मनाए जाने का फैसला लिया गया है।

– CM मोहन यादव के एक कार्यकाल पूरा होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश भर में किया जाएगा। इस मौके पर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही उन्हें भी हितग्राही बनाया जाएगा। बता दें लगभग 45 योजनाओं के हितग्राहियों को 63 सेवाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

– वहीँ केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास PM नरेन्द्र मोदी करेंगे, जिसका कार्यक्रम छतरपुर में होगा।

– साल 24-25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 भोपाल में आयोजित होना प्रस्तावित है।

Similar Posts