< Back
मध्यप्रदेश
खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मैं कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा...

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश

MP News: खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मैं कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा...

Gurjeet Kaur
|
10 Nov 2024 12:52 PM IST

मध्यप्रदेश। पूर्व मंत्री और खुरई से बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह (BJP MLA Bhupendra Singh) का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने इस बयान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जमकर हमला बोला है। खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, "खुरई में सरपंच, विधायक का फॉर्म भरने से लोग डरते थे। मैं सांसद था। पार्टी ने कहा आपको खुरई से लड़ना है। मैंने कहा कि, मेरी कोई तैयारी नहीं। इसके बाद पार्टी ने कहा कि, आपको पार्टी के लिए लड़ना है हमने कहा ठीक है। चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते हम जीत भी गए।"

इसके आगे भूपेंद्र सिंह बोले कि, "अब क्या कार्यकर्ताओं के प्रति हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है...हमें वो दौर याद है। ज्यादा दूर की बात नहीं है, पिछले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को पुलिस की उपस्थिति में ही पोलिंग बूथ के अंदर घुस कर कांग्रेस के लोगों ने मारा था। पुलिस देखती रही। लोगों के सिर फट गए। मुझे जैसे पता चला तो उन्हें अस्पताल लेकर गया। अब कोई कहे कि, हम ऐसे लोगों को स्वीकार कर लें पार्टी में... काग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी स्वीकार करें या न करें मैं कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा।"

बता दें कि, भूपेंद्र सिंह बिना नाम लिए पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे पर निशाना साध रहे थे जो कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

खुरई विधायक ने यह बयान दीपावली मिलन समारोह में दिया था। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। खुरई विधायक ने चुनाव लड़ने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर सागर से चुनाव लड़ना होगा तो खुलेआम ऐलान करूंगा, मैं कोई काम चोरी छिपे नहीं करता।'

Similar Posts