< Back
मध्यप्रदेश

बाल-बाल बची झाबुआ कलेक्टर : नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर
मध्यप्रदेश
बाल-बाल बची झाबुआ कलेक्टर: नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर
|28 July 2025 12:03 PM IST
Jhabua Collector Accident : मध्यप्रदेश। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने जबरदस्त टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार, बंगले के बाहर निकलते ही उनकी डंपर से भिड़ंत हो गई। जब यह टक्कर हुई तो उस समय कलेक्टर गाड़ी में ही मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि, यह हादसा सोमवार सुबह 10 बजे हुआ। कलेक्टर नेहा मीना अपने दफ्तर को जा रहीं थीं तभी एक तेज रफ्तार डंपर आया और कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कलेक्टर की गाड़ी डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही कि, कलेक्टर, उनका गार्ड और अन्य सुरक्षित बच गए।
आधिकारिक सूचना के अनुसार किसी को भी चोट नहीं आई है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।