< Back
मध्यप्रदेश
suicide

suicide 

मध्यप्रदेश

Betul Jail Suicide Case: बैतूल जिला जेल में पॉक्सो एक्ट में बंद कैदी ने की आत्महत्या, परिजनों से था नाराज

Gurjeet Kaur
|
12 Jan 2025 11:45 AM IST

Betul Jail Suicide Case : मध्यप्रदेश। बैतूल जिले की जेल में बंद कैदी ने देर रात आत्महत्या कर ली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, कैदी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था। बैतूल की कोर्ट में उसके खिलाफ केस चल रहा है। परिजनों द्वारा मदद न किए जाने से वह परेशान था। इसी के चलते उनसे आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेल प्रशासन पर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं। कैदी द्वारा आत्महत्या की जानकारी मिलने पर रविवार तड़के अधिकारी जेल पहुंचे। कैदी 376 (बलात्कार) पोक्सो एक्ट का आरोपी था। न्यायालय जज भी जेल पहुंचे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि, कैदी के परिजन अदालत में केस लड़ने में उसकी मदद नहीं कर रहे थे। इसी कारण से वह कई दिनों से परेशान था। संभवतः इन्हीं कारणों के चलते उनसे देर रात फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

Similar Posts