< Back
मध्यप्रदेश
Indore Viral Video

Indore Viral Video

मध्यप्रदेश

Indore Viral Video: इंदौर के SI को पीटने वाले बदमाशों की हुई खातिरदारी, MP पुलिस ने कान पकड़ाकर निकाला जुलूस

Gurjeet Kaur
|
6 Feb 2025 8:52 PM IST

Indore Viral Video : मध्य प्रदेश। बीते कुछ समय से इंदौर के एसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दो बदमाश एसआई के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे थे। अब जानकारी सामने आई है कि, इन दोनों की जमकर खातिरदारी की गई है। मध्य प्रदेश ने दोनों बदमाशों को सबक सिखाकर सड़क पर जुलूस भी निकाला। सड़क पर दोनों आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की कितनी खातिरदारी की उसकी झलक तस्वीरों में साफ समझ आ रही थी। दोनों आरोपियों का एक - एक हाथ और पैर टूटा हुआ था। एक आरोपी के सिर पर भी चोट के निशान थे। दोनों आरोपी सड़क पर माफी मांगते हुए नजर आए। दोनों ने कहा कि, हम दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।

इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, 4 जनवरी को एक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया था। चार आरोपी चिन्हित किए गए थे। इस मामले में दो आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। एक आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। वह जेल प्रहरी के रूप में काम करता है। दूसरे आरोपी का नाम रविकांत है। जिस गाड़ी में पुलिस अधिकारी को बैठाया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि, संभवतः शराब के नशे में यह घटना हुई थी। अन्य दो आरोपी फरार हैं। उनकी खोज जारी है।

देखिये वायरल वीडियो :

Similar Posts