< Back
मध्यप्रदेश
इंदौर भाजपा पार्षदों की लड़ाई पर कांग्रेस बोली - नंगा करके पीटा गया, …हद है ऐसी गंदी राजनीति

कमलेश कालरा और जीतू यादव 

मध्यप्रदेश

Indore News: इंदौर भाजपा पार्षदों की लड़ाई पर कांग्रेस बोली - नंगा करके पीटा गया, …हद है ऐसी गंदी राजनीति

Gurjeet Kaur
|
8 Jan 2025 11:18 AM IST

Indore BJP Councilors Fight News : मध्यप्रदेश। इंदौर में दो भाजपा पार्षदों की लड़ाई का मुद्दा अब बढ़ता जा रहा है। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने दूसरे भाजपा पार्षद जीतू यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं के बीच चल रहे इस झगड़े को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने इस मामले पर टिप्पणी की है। विवेक तन्खा ने कहा है कि, नंगा करके पीटा गया, …हद है ऐसी गंदी राजनीति की।

दरअसल, कमलेश कालरा के बेटे दीपेश कालरा ने आरोप लगाया है कि, जीतू यादव के समर्थकों द्वारा उससे मारपीट की गई। दीपेश की शिकायत पर 30 से 40 अज्ञात लोगों के कहहिलाफ जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद कमलेश कालरा ने जीतू यादव पर भी एफआईआर किए जाने की मांग की है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति को नग्न कर पीटा जा रहा था। यह वीडियो कमेलश कालरा के बेटे का बताया जा रहा है।

इसी मामले पर मध्यप्रदेश भाजपा को घेरते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि, "मेरा प्रश्न शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव से है "क्या यह मध्य प्रदेश का चेहरा है।" इंदौर में दो भाजपा पार्षदों की लड़ाई में एक पार्षद के घर में घुसकर उसके बेटे को नंगा करके पीटा गया …हद है ऐसी गंदी राजनीति। मन दुखी है। बापू की एनिवर्सरी है। बापू यह आप का देश नहीं है।"

कमलेश कालरा और जीतू यादव की बातचीत का ऑडियो भी वायरल :

दोनों पार्षदों के बीच हुए झगड़े का एक ऑडियो भी वायरल है। इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि, जीतू यादव ने कहा कि, संगठन - वंगठन भाड़ में चूल्हे में गया। इस ऑडियो की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Similar Posts