< Back
मध्यप्रदेश
मेट्रो प्रोजेक्ट साइट से 52 कॉपर प्लेट्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मध्यप्रदेश

Indore Metro Project: मेट्रो प्रोजेक्ट साइट से 52 कॉपर प्लेट्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Gurjeet Kaur
|
7 April 2025 4:22 PM IST

Indore Metro Project : इंदौर, मध्यप्रदेश। मेट्रो प्रोजेक्ट साइट से 52 कॉपर प्लेट्स चोरी हो गई है। चोरी किसने की इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने बाणगंगा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मेट्रो प्रोजेक्ट का काम कर रही कंपनी को साइट पर CCTV लगाने की हिदायत दी है।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि, अज्ञात आरोपी ने मेट्रो प्रोजेक्ट साइट से 52 कॉपर प्लेट्स चोरी की है। जो कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है उसके द्वारा बताया गया कि, 50 से अधिक कॉपर एक्सपेंशन खुले रखे थे। ऐसे में 52 कॉपर प्लेट्स गायब है। इसके पहले भी यहां चोरी की वारदात हुई थी।

पुलिस ने मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रही कंपनी को CCTV लगाने की हिदायत देते हुए आने - जाने वालों का रिकॉर्ड रखने को कहा है। चोरी किसने की इस बात की पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है हालांकि अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस तरह मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर चोरी गंभीर सुरक्षा चूक और लापरवाही उजागर करते हैं।

Similar Posts