< Back
मध्यप्रदेश
पूर्व BJP विधायक और बीड़ी उद्योगपति हरवंश सिंह के घर आयकर विभाग का छापा
मध्यप्रदेश

Sagar IT Raid: पूर्व BJP विधायक और बीड़ी उद्योगपति हरवंश सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Gurjeet Kaur
|
5 Jan 2025 12:05 PM IST

IT Raid : सागर, मध्यप्रदेश। पूर्व विधायक और बीड़ी उद्योगपति हरवंश सिंह राठौर के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। गौरतलब है कि, हरवंश सिंह राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। हरवंश सिंह राठौर के खिलाफ आयकर विभाग समेत अन्य जांच एजेंसियां टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही हैं। हरवंश सिंह राठौर के घर छापेमारी की खबर से माहौल गरमाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आयकर विभाग की दस गाड़ियां भोपाल से सागर को रवाना हुई हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा राठौर के बंगले पर जांच की जा रही है। छापेमारी की खबर मिलते ही हरवंश सिंह राठौर के समर्थक उनके बंगले के बाहर पहुंच गए हालांकि, बंगले को बंद कर जांच की जा रही है।

आयकर विभाग की टीम अपने साथ सुरक्षा लेकर पहुंची है। पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात है। आयकर की टीम द्वारा भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी और राकेश छाबड़ा के घर भी जांच की जा रही है।

बता दें कि, हरवंश सिंह राठौर के पिता जेल मंत्री भी रहे हैं। हरवंश सिंह राठौर बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रह चुके हैं। राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी माने जाते थे। सागर जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल भाजपा नेता के घर आयकर की छापेमारी पर फ़िलहाल किसी के द्वारा कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अधिकारियों द्वारा भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Similar Posts