< Back
मध्यप्रदेश
मऊगंज जिले में झोलाछाप ने महिला का किया ऑपरेशन, आतें आयी बाहार, कैंची ब्लेड छोड़कर भागा
मध्यप्रदेश

मऊगंज जिले में झोलाछाप ने महिला का किया ऑपरेशन, आतें आयी बाहार, कैंची ब्लेड छोड़कर भागा

Swadesh Web
|
17 Aug 2023 5:02 PM IST

मामला हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। जिसकी मौत हो गयी।

मऊगंज। मऊगंज जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के पेट में तकलीफ होने पर घर पर आकर ऑपरेशन किया। जिससे उसके गर्भाशय से आंतें बाहर आने के कारण महिला की मौत हो गई। मौत होने पर झोलाछाप कैंची-ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। गुरुवार को पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

इलाज के दौरान कमरे से बहु को बाहार निकल दिया-

मामला हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को भी महिला के घर पहुंचा। उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब महिला की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज -

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। SDOP मऊगंज इंद्राज सिंह ने निरीक्षण किया।‌

घर के पुरुष मजदूरी पर गए थे -

ग्रामीणों ने बताया कि घर में सास और बहू ही रहती थीं। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट पर मृतका के शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थी। चादर खून से लथपथ मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई -

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Similar Posts