< Back
मध्यप्रदेश
ग्वालियर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 15 लोग घायल, मवेशी बचाने के दौरान हुआ हादसा

Gwalior Accident 

मध्यप्रदेश

Gwalior Accident: ग्वालियर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 15 लोग घायल, मवेशी बचाने के दौरान हुआ हादसा

Gurjeet Kaur
|
15 Dec 2024 8:43 AM IST

Gwalior Accident : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने मवेशी आ गया। इसे बचाने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि, सभी लोग सहरिया आदिवासी समुदाय के हैं। गांव में औषधीय फसल एकत्रित करने के बाद आदिवासी गांव कैत थाना घाटीगांव लौट रहे थे। घायलों का ग्वालियर के अस्पताल में इलाज जारी है।

घाटीगांव के आंतरी - तिरावली तिराहा पर हुई है। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में फलवती, रामदास, अरुण और कस्तूरी बाई की मौत हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी, डीएसपी समेत एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि, सहरिया आदिवासी समाज के 31 लोग पई खो गांव के जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ लेने गए थे। काम ख़त्म कर जब ये लोग औषधि की जड़ लेकर लौट रहे थे तो ट्रॉली के सामने एक बैंस आ गया। इसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा -

ग्वालियर जिले के विकास खण्ड घाटीगाँव के अंतर्गत शनिवार की रात आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होने से कैथ गांव के 4 निवासियों की असामयिक मृत्यु अत्यधिक दुखद है। जिला प्रशासन ने सूचना मिलते ही तत्काल दुर्घटना में हुए घायलों को जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तथा अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।संकट की इस घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 4 -4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Similar Posts