< Back
मध्यप्रदेश
Guna SP Transfer

Guna SP Transfer 

मध्यप्रदेश

MP IPS Transfer: गुना SP संजीव कुमार सिन्हा का तबादला, आईपीएस अंकित सोनी को मिली जिम्मेदारी

Gurjeet Kaur
|
20 April 2025 12:00 AM IST

MP IPS Transfer : मध्यप्रदेश। गुना हिंसा के बाद एसपी संजीव कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। आदेश जारी कर आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा को अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल भेज दिया गया है। गुना की कमान अब आईपीएस अंकित सोनी को दी गई है। वे 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर कर्नलगंज में पथराव हुआ था। मस्जिद के सामने जुलूस निकालते समय दोनों समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। गुना हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

इस मामले में एसपी रहते हुए संजीव कुमार सिन्हा ने बयान जारी करते हुए कहा था कि, किसी तरह की पत्थरबाजी नहीं हुई। जुलूस वहां से निकला जहां से जुलूस निकाले जाने की परमिशन नहीं थी। खास समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने नारेबाजी की गई। इससे दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। मैंने सीसीटीवी में देखा किसी तरह का पथराव नहीं हुआ।

इस हिंसा के दो दिन बाद ही भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह समेत कई हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का नाम था। आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा के इस एक्शन को लेकर एक पक्ष के लोगों ने उनकी सराहना की वहीं दूसरे पक्ष के लोग खासा नाराज थे। अब आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा के तबादले को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं हालांकि उन्हें अब PHQ भोपाल भेज दिया गया है।

FAQ

1. गुना में IPS संजीव कुमार सिन्हा का तबादला क्यों किया गया?

गुना में 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान कर्नलगंज में हुई हिंसा और पथराव की घटना के बाद IPS संजीव कुमार सिन्हा का तबादला किया गया। उनके बयान और कार्रवाई को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, PHQ भोपाल भेजा गया।

2. गुना हिंसा की घटना क्या थी?

12 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती के अवसर पर गुना के कर्नलगंज में एक जुलूस के दौरान मस्जिद के सामने नारेबाजी हुई, जिससे दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बनी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

3. संजीव कुमार सिन्हा ने हिंसा के बारे में क्या बयान दिया था?

संजीव कुमार सिन्हा ने कहा था कि जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया और एक खास समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने नारेबाजी की गई, जिससे विवाद हुआ। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में कोई पथराव नहीं दिखा। इस बयान पर एक पक्ष ने उनकी सराहना की, जबकि दूसरा पक्ष नाराज था।

4. गुना का नया SP कौन है?

2017 बैच के IPS अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया SP नियुक्त किया गया है। वे अब जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

5. संजीव कुमार सिन्हा को कहां स्थानांतरित किया गया है?

संजीव कुमार सिन्हा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (Assistant Inspector General) के पद पर पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल भेजा गया है।

6. गुना हिंसा में और कौन शामिल थे?

हिंसा के बाद भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

7. गुना में स्थिति अब कैसी है?

पुलिस ने हिंसा के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Similar Posts