< Back
मध्यप्रदेश
बोरवेल से निकाले गए बच्चे की मौत, ICU में किया था भर्ती

Guna Borewell

मध्यप्रदेश

Guna Borewell: बोरवेल से निकाले गए बच्चे की मौत, ICU में किया था भर्ती

Gurjeet Kaur
|
29 Dec 2024 10:03 AM IST

Guna Borewell Rescue Operation : मध्यप्रदेश। बोरवेल से निकाले गए बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। बच्चे की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। बीते 15 - 16 घंटे से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

शविवार देर शाम बच्चा बोरवेल में गिर गया था। जिला प्रशासन और बचाव दल शनिवार शाम से बचाव कार्य में जुटा था। रविवार 9.30 से 10 बजे के बीच बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया है।

भोपाल से गई एनडीआरएफ की टीम बच्चे के रेस्क्यू अभियान में लगी थी। रविवार सुबह उसे बोरवेल से निकाला गया है। जानकारी के अनुसार बच्चे की सांसे चल रही थी लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। आईसीयू में बच्चे को भर्ती किया गया था। जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।

शनिवार को बच्चा खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद परिजनों ने बचाव दल को सूचित किया। शनिवार शाम से कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में लगा था। बताया जा रहा है कि, राघौगढ़ के पिपलिया गांव में बच्चा खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। बच्चा 25 से 30 फ़ीट गहराई में फंसा था।

10 वर्षीय बालक का नाम सुमित था, वह दशरथ मीणा के खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा था। उसके न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद पता चला कि, बच्चा बोरवेल में गिर गया है। देर रात से प्रशासनिक अमला और बचाव दल बोरवेल से बच्चे को निकालने की कोशिश कर रहे थे।

Similar Posts