< Back
मध्यप्रदेश
Indore Minor Rape Case

Indore Minor Rape Case

मध्यप्रदेश

Dewas Rape Case: देवास में युवती से रेप, घायल अवस्था में जंगल में मिली, इलाज के लिए इंदौर रेफर

Gurjeet Kaur
|
28 April 2025 3:34 PM IST

Dewas Rape Case : मध्यप्रदेश। देवास में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक युवती को घर से अगवा किया गया और रेप के बाद उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़ दिया। युवती के चेहरे पर चोट के कई निशान है। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भरोसा थाना क्षेत्र की है। युवती रविवार रात बाथरूम में गई थी। बताया जा रहा है कि, बाथरूम से ही युवती का अपहरण किया गया। रात भर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता की मां का कहना है कि, रात में उनकी बेटी बाथरूम गई थी। इसके बाद उसस्के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब बाथरूम में जाकर चेक किया तो पीड़िता वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद रात पर तलाश की गई लेकिन पीड़िता सुबह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

इस मामले में CSP दिशेष अग्रवाल का कहना है कि, युवती की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं भी लिखी गई है। पीड़िता बालिग़ है और आरोपी की तलाश जारी है।

Similar Posts