< Back
मध्यप्रदेश
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट के आरोप में दर्ज हुई थी FIR
मध्यप्रदेश

MP News: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट के आरोप में दर्ज हुई थी FIR

Gurjeet Kaur
|
29 Dec 2024 3:22 PM IST

MP NEWS : बालाघाट, मध्यप्रदेश। कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे और पूर्व सांसद रहे कंकर मुंजारे को पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कंकर मुंजारे और उनके समर्थकों पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप है। पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को कंकर मुंजारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

लालबर्रा पुलिस द्वारा कंकर मुंजारे को गिरफ्तार किया गया तो उनके समर्थक विरोध करने पहुंच गए। शुक्रवार को लालबर्रा में धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक, प्रभारी और कर्मचारियों द्वारा कंकर मुंजारे के खिलाफ शिकायत की गई थी। रविवार को उनकी गिरफ्तारी नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच हुई।

कंकर मुंजारे समेत चार लोगों के खिलाफ गाली - गलौज और मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि, शुक्रवार दोपहर 12 बजे मोहगांव धान खरीदी केंद्र पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने साथियों के साथ आयकर किसान के बिना एफएक्यू धान खरीदी के लिए कह रहे थे। हालांकि शासन ने ऐसी धान लेने से इंकार कर दिया था।

इसी बात से नाराज होकर कंकर मुंजारे और उनके साथ आए लोगों ने धान खरीदी केंन्द्र प्रभारी से मारपीट कर दी। इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

इधर कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने अपने पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा है। विधायक का आरोप है कि, रेप के आरोपी खुले घूम रहे हैं लेकिन किसानों की मदद करने के लिए उनके पति को गिरफ्तार किया गया है।

Similar Posts