< Back
मध्यप्रदेश
Bhind Toll Plaza Firing

Bhind Toll Plaza Firing

मध्यप्रदेश

Bhind Toll Plaza Firing: भिंड के टोल प्लाजा पर फायरिंग, 2 कर्मचारियों को लगी गोली, CCTV आया सामने

Gurjeet Kaur
|
16 Feb 2025 11:22 PM IST

Bhind Toll Plaza Firing : मध्य प्रदेश। भिंड के गोपाल स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दो कर्मचारियों को गोली लगी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दोनों कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है।

देर रात टोल प्लाजा पर फायरिंग हुई है। कुछ बाइक सवार बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे। जैसे ही टोल टैक्स मांगा गया बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाशों ने टोल पर मौजूद कमर्चारियों के साथ मारपीट भी की।

पुलिस को आशंका है कि, दोनों कर्मचारियों और बदमाशों की पुरानी रंजिश हो सकती है। रंजिश के चलते ही दोनों कमर्चारियों पर जानलेवा हमला किया गया। एक और जहां फायरिंग के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है वहीं पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को ढूंढ लिया जाएगा।

अस्पताल में टोल कमर्चारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा इनके बयान फिलहाल नहीं लिए गए हैं। आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Similar Posts