< Back
मध्यप्रदेश
MP Budget 2025

MP Budget 2025

मध्यप्रदेश

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के बजट में कर्मचारियों को मिली सौगात, DA पर वित्त मंत्री ने की यह घोषणा

Gurjeet Kaur
|
12 March 2025 4:00 PM IST

MP Budget 2025 : मध्य प्रदेश। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के बजट भाषण में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को लेकर बड़ी घोषणा की है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (MP Finance Minister Jagdish Devda ) द्वारा की गई यह घोषणा सरकारी कमर्चारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

2025 - 26 के बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घोषणा की है कि, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते का रिवीजन 1 अप्रैल 2025 से किया जाएगा। इस तारीख से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार DA मिलेगा।

वित्त मंत्री की घोषणा का सीधा मतलब है कि, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार अन्य भत्तों का किया जाएगा। फिलहाल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को छठवें वेतनमान के अनुसार भत्तों का भुगतान किया जा रहा है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह भी बताया कि, 'मिशन कर्मयोगी अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों के प्रशिक्षण हेतु विभागों द्वारा योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। साथ ही शासकीय सेवा के NPS अभिदाताओं को उनके अंशदान निवेश विकल्प को विस्तार किया गया है।

Similar Posts